25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस साध्वी ने एएमयू को बंद करने की कर दी मांग, जानिए क्यों-देखें वीडियो

छात्र पर लगाया धमकी देने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Nov 2018, 3:29 PM IST

news

प्रोग्राम में पहुंची साध्वनी ने विश्वविद्यालय को बंद करने की कर दी मांग, जानिए क्यों-देखें वीडियो

गाजियाबाद।गाजियाबाद के वैशाली इलाके में रहने वाली साध्वी कंचन गिरी ने आरोप लगाया है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र ने उनको धमकी दी है।और कश्मीर को भारत के नक्शे से अलग करते हुए एक नक्शा बनाया है।इसी की शिकायत उन्होंने इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई है।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। तो सभी संत आंदोलन करेंगे।छात्र पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी गई है।

विश्वविद्यालय में पहुंची थी साध्वी, अब लगाया आरोप

गाजियाबाद के वैशाली इलाके में रहने वाली साध्वी कंचन गिरी ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी को तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने की मांग करते हुए यहां पढ़ने वाले कुछ छात्रों पर आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी आतंकवाद का अड्डा बनती जा रही है। क्योंकि इससे पहले भी लगातार अलीगढ़ यूनिवर्सिटी विवादों के घेरे में रही है।साध्वी कंचन गिरि ने आरोप लगाया है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने उनको धमकी दी है।और कश्मीर को भारत के नक्शे से अलग करते हुए एक नक्शा बनाया है। इसी की शिकायत उन्होंने इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई है। और कहा है कि मुकदमा दर्ज नहीं होगा तो सभी संत आंदोलन करेंगे।छात्र पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी गई है।

प्रोग्राम में पेश किया था एेसा नक्शा

आपको बताते चलें कि साध्वी कंचन गिरि का कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा कार्यक्रम किया गया था।इसमें भारत के नक्शे से कश्मीर को काट दिया गया था।इसमें साध्वी कंचन गिरी और इनके अन्य साधु संतों ने इसका विरोध किया।तो अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि कश्मीर को हम हर हाल में लेकर रहेंगे।पाकिस्तान उनका साथ दे रहा है।और हम हमेशा बुरहान वानी के नक्शे कदम पर चलेंगे।जिस पर साध्वी कंचन गिरि ने भी जमकर विरोध जताया।जिसके बाद उस छात्र ने साध्वी कंचन गिरि को भी धमकी दी कि हम आपको देख लेंगे।और हर हाल में कश्मीर लेकर रहेंगे।जिस पर साध्वी कंचन गिरि ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि वह हर हाल में अब इस छात्र के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करवाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग