25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गला रेते जाने के बाद चर्चा में आया एक्स मुस्लिम यूट्यूबर, अब सामने आया 13 साल के बच्चे की हत्या का सच

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह 25 साल से फरार चल रहा 13 वर्षीय बच्चे की हत्या का दोषी निकला, जिसे दिल्ली पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया।

2 min read
Google source verification
salim vastik arrest kidnap murder case ghaziabad

गला रेते जाने के बाद चर्चा में आया एक्स मुस्लिम यूट्यूबर..

Salim Vastik Arrest Ghaziabad:यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहने वाले एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस शख्स पर कुछ समय पहले जानलेवा हमला हुआ था, वही अब दिल्ली के एक कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे की हत्या का दोषी निकला है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया, जो पिछले 25 वर्षों से फरार चल रहा था।

पुराना अपहरण और हत्या का मामला सामने आया

पुलिस जांच में सामने आया कि 20 जनवरी 1995 को सलीम वास्तिक ने दिल्ली के एक कारोबारी के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। आरोपी ने परिवार से फिरौती की मांग की, लेकिन रकम न मिलने पर उसने बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने उस समय पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।

सजा के बाद जमानत पर फरार हुआ आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वारदात के बाद सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और 1997 में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, साल 2000 में उसे जमानत मिल गई, जिसके बाद वह फरार हो गया। इसके बाद वह लगातार अपनी पहचान बदलकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छिपकर रह रहा था।

यूट्यूबर बनकर नई पहचान बनाई

समय के साथ सलीम वास्तिक ने धर्म परिवर्तन कर लिया था और एक्स मुस्लिम के नाम से अपनी नई पहचान बनाई। इसके बाद वह यूट्यूब पर सक्रिय हो गया और ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से चैनल चलाने लगा, जहां वह इस्लाम धर्म और मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाता था। उसके वीडियो विवादित माने जाते थे और इसी वजह से वह लगातार चर्चा में बना रहता था।

दिनदहाड़े हुआ जानलेवा हमला

27 फरवरी को लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में स्थित उसके ऑफिस में कुछ नकाबपोश हमलावर घुस आए और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे और उन्होंने सलीम का गला रेतने की भी कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका लंबे समय तक इलाज चला और दो ऑपरेशन भी किए गए।

हमलावरों का एनकाउंटर

इस हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों गुलफाम और जीशान को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस का दावा है कि सलीम के विवादित वीडियो और धार्मिक टिप्पणियों के कारण ही इन दोनों ने उस पर हमला किया था।

गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलने की उम्मीद

अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी के बाद सलीम वास्तिक से कई पुराने मामलों और उसके फरार रहने के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से 25 साल पुराने इस सनसनीखेज केस से जुड़े कई और रहस्य सामने आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग