2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने दिया लोकसभा टिकट तो ‘मुन्नी’ इस तरह से किया धन्यवाद, देखें वीडियो

-सपा ने इस बार सुरेंद्र कुमार मुन्नी पर अपना दावा आजमाया है। -सुरेंद्र कुमार मुन्नी प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ब्राह्मण लॉबी बेहद खुश है।

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh

Akhilesh yadav

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा ने इस बार सुरेंद्र कुमार मुन्नी पर अपना दावा आजमाया है। यदि जातिगत आंकड़ों के आधार पर माना जाए तो समाजवादी पार्टी इस बार इसे भी पूरी तरह भुनाना चाहती है यानी सपा ने इस बार ब्राह्मण कार्ड खेला है।

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद को काले झंडे दिखाने वालों पर हुई कार्रवाई तो विरोध में उतरी करणी सेना

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर गाजियाबाद लोकसभा में जहां लगातार लोकल प्रत्याशी के नाम की आवाज उठ रही थी। वहीं गठबंधन ने अपना लोकल प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी के रूप में घोषित कर दिया है। गाजियाबाद में लगातार 10 साल से बाहरी सांसद होने से कहीं ना कहीं लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते इस बार मांग स्थानीय सांसद की थी। जो गठबंधन ने अपने प्रत्याशी के रूप में पूरी की है।

टिकट मिलने पर सपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें गाजियाबाद लोकसभा का उम्मीदवार चुना। गाजियाबाद में जो कौरव का राज पाट है वो कौरव का राजपाट यहाँ खत्म होगा। गाजियाबाद में विकास और लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर यहां से चुनाव लड़ने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : सपा ने घोषित की 5वीं सूची, गाजियाबाद से इस ब्राह्मण प्रत्याशी को दिया टिकट, जानिये कौन हैं 'मुन्नी'

वहीं समाजवादी पार्टी के द्वारा सुरेंद्र कुमार मुन्नी प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ब्राह्मण लॉबी बेहद खुश है और यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यदि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस द्वारा स्थानीय उम्मीदवार घोषित नहीं किया तो निश्चित तौर पर इस बार समाजवादी पार्टी सभी पार्टियों को करारा झटका दे सकती है।

Story Loader