ज्ञात हो कि शुक्रवार को सपा ने चौथी सूची में चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था, जिसमें गोंडा से पंडित सिंह, कैराना से वर्तमान सांसद तब्बसुम हसन, संभल से शफीकुर्रहमान बर्क और बाराबंकी से रामसागर रावत का नाम था। इसके कुछ घंटों बाद ही सपा ने अपनी पांचवीं सूची भी जारी कर दी है। पांचवीं सूची में गाजियाबाद लोकसभा सीट से सपा ने पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार शर्मा उर्फ मुन्नी को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि पहले से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि गाजियाबाद से सपा किसी ब्राह्मण पर दांव खेल सकती है। लखनऊ स्थित कार्यालय पर दो दिन तक मंथन के बाद सुरेंद्र कुमार शर्मा उर्फ मुन्नी नाम गाजियाबाद सीट के लिए फाइनल कर दिया गया है।