25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: सपा की चौथी सूची जारी, कैराना से इस सांसद को मिला टिकट, देखें पूरी सूची

- लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की चौथी सूची फाइनल - कैराना से वर्तमान सांसद तबस्‍सुम हसन को मिला टिकट - संभल से डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क पर जताया भरोसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

sharad asthana

•

Updated: 15 Mar 2019, 2:11 PM IST

tabassum hasan

Big Breaking: सपा की चौथी सूची जारी, कैराना से इस सांसद को मिला टिकट, देखें पूरी सूची

शामली। लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की चौथी सूची फाइनल हो गई है। इसमें चार लोकसभा क्षेत्रों के उम्‍मीदवारों के नाम दिए गए हैं। लिस्‍ट में गोंडा से पंडित सिंह, कैराना से वर्तमान सांसद तब्बसुम हसन, संभल से शफीकुर्रहमान बर्क और बाराबंकी से रामसागर रावत का नाम है। कैराना से सांसद तबस्‍सुम हसन ने इसकी पुष्‍ट‍ि की है। सपा के प्रदेश प्रवक्‍ता राजकुमार भाटी का भी कहना है क‍ि चार नामों की नई सूची जारी हुई है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: सपा के टिकट पर यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं संजय दत्‍त

भाजपा की मृगांका सिंह को दी थी शिकस्‍त

कैराना से वर्तमान सांसद तबस्‍सुम हसन उपचुनाव में राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। उन्‍होंने भाजपा की मृगांका सिंह को शिकस्‍त दी थी। उनके बेटे नाहिद हसन कैराना से सपा से विधायक हैं। नाहिद हसन कैराना से अपनी मां को टिकट दिलाने के लिए पैरवी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Video: इस दल ने किया कांग्रेस के समर्थन का ऐलान, बस रख दी एक शर्त

चार बार सांसद रह चुके हैं डॉ. शफिकुर्रहमान बर्क

वहीं, संभल से पार्टी ने चार बार के सांसद रहे डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क पर भरोसा जताया है। 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में भी डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वह भाजपा के सत्यपाल सैनी से मामूली से अंतर से हार गए थे। पत्रिका ने संभल से डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क को टिकट मिलने की संभावना पहले ही जता दी थी। इस पर शुक्रवार को मोहर लग गई।

यह भी पढ़ें: उम्मीदवारों की कुंडली खंगाल रही बीजेपी, सांसद भोला सिंह के खिलाफ लोगों का गुस्सा, हाईकमान लेगा बड़ा फैसला

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग