5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हज हाउस के सामने ही बनाया जाएगा सनातन धर्म मंदिर’

चक्रपाणि महाराज बोले राममंदिर निर्माण के लिए 6 नवंबर से अयोध्या के लिए निकलेगी पदयात्रा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Sep 17, 2016

 Swami Chakrapani Maharaj

Swami Chakrapani Maharaj

गाजियाबाद। अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर हिंदू महासभा ने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने शनिवार को गाजियाबाद में पहुंचकर अपनी पदयात्रा की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली से अयोध्या के लिए 6 नवंबर को पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें गाजियाबाद से भी काफी तादाद में उनके समर्थक शामिल होंगे।

हज हाउस के सामने ही बनेगा सनातन धर्म मंदिर

हज हाउस मामले में सपा सरकार पर इशारों में निशाना साधते हुए चक्रपाणि महाराज ने कहा कि जिस तरीके से गाजियाबाद में हज हाउस का बडे़ स्तर पर निर्माण कराया गया है। उसी के सामने उससे बड़ी स्तर पर हिंदूओं के लिए सनातन धर्म मंदिर बनाया जाएगा। इसमें कैलाश मानसरोवर के लिए जाने वाले भक्तों, कावड़ियों के लिए व्यवस्था की जाएगी। सीएम से इसके लिए मांग की जाएगी।

भाजपा की नीयत है खराब

कश्मीर लाल चौक पर समर्थकों के साथ चक्रपाणि महाराज और उनके समर्थकों को रोके जाने के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि बीजेपी की नीयत खराब है। दोहरे मापदंडों पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है।

यूपी में गंठबंधन करके चुनाव लडे़गी हिंदू महासभा

उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिंदू महासभा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि यूपी में एक राजनीतिक पार्टी के साथ में गंठबंधन करके महासभा चुनाव लडे़गी। जल्द ही औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा भी की जाएगी।

इस मौके पर योगेन्द्र सिंह, सुरेंद्र पंडित, मुकेश अरोडा, नरेन्द्र प्रधान, विकल कुलश्रेष्ठ, अनुरंज श्रीवास्तव, प्रेमपाल यादव, अमित सक्सेना, अनिल सिंह, वीर सिंह , सर्वेश , विनय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

image