24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yamuna Flood: बाढ़ प्रभावित इन इलाकों में स्कूल बंद का एलान, उफान पर यमुना का जलस्तर

Yamuna Flood: एनसीआर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद का एलान किया गया है। वहीं यमुना का जलस्तर इस समय उफान पर है।

1 minute read
Google source verification
Yamuna Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद का एलान, उफान पर यमुना का जलस्तर

Yamuna Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद का एलान, उफान पर यमुना का जलस्तर

Yamuna Flood: एनसीआर में कई इलाकों में बाढ़ काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद से यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया है। इससे एनसीआर राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया। गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली कुछ सड़कों को बंद कर दिया गया है। यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की कल्लत हो गई है। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों पर प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जब तक हालात ठीक नहीं हो जाता तब तक स्कूल और कालेज बंद रही रहेंगे। यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अभी यमुना का पानी 208.46m पर पहुंच गया है। यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर पानी आ गया है। लोगों को उन सड़कों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है। वहां से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra: कांवड़ से दूसरे समुदाय के युवकों ने की छेड़छाड़, कांवड़ियों ने हाइवे जाम कर किया हंगामा; फोर्स मौके पर

बता दें कि इस समय पूरे एनसीआर में भीषण बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते महानगरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी भरा हुआ है। मेरठ और आसपास के जिलों में भी बाढ से हालात खराब हैं। प्रशासन और एनडीआरएफ पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। बारिश से काफी हालात खराब हैं।