
रायपुर में होटल से कूदी युवती, पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, जाने क्या की वजह..?(photo-patrika)
Suicide: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के कमरे से पुलिस को अंग्रेज़ी में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मां के व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना कौशांबी थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट की है। मृतका सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और अपने माता-पिता के साथ यहीं रहती थी। पिता की मृत्यु कुछ साल पहले ही हो चुकी थी। एक सप्ताह पहले किसी पारिवारिक विवाद के कारण मां घर छोड़कर रिश्तेदार के यहां चली गई थीं। इसके बाद से युवती अपनी नानी के साथ ही घर पर रह रही थी। जो लकवाग्रस्त हैं और खुद चल-फिर नहीं सकतीं।
मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे जब घरेलू सहायिका रोज की तरह फ्लैट पर पहुंची तो उसने युवती का शव पंखे से लटका देखा। उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। कौशांबी थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पूरे फ्लैट की तलाशी के दौरान पुलिस को युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला।
पुलिस को मिले अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है “मेरी मां मेरा ख्याल नहीं रखती। इसलिए मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हूं। मेरी मां का व्यवहार मेरे प्रति सही नहीं है। मैं अपनी मां से कुछ उम्मीदें रखती थी, लेकिन मां ने वह उम्मीदें कभी पूरी नहीं की। इससे मैं काफी दुखी महसूस कर रही हूं।” सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने सुसाइड नोट में यह भी स्पष्ट किया कि वह आत्महत्या के लिए स्वयं जिम्मेदार है। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मृतका की मां को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में मातम का माहौल है। पड़ोसियों के अनुसार, युवती बेहद शालीन और मेहनती थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा सकती है।
Updated on:
23 Jul 2025, 10:44 AM IST
Published on:
23 Jul 2025, 10:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.