23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: बिजनौर में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका बेटा, वीडियो कॉल कर किए अंतिम दर्शन

Highlights . कोरोना वायरस की वजह से काफी लोग जस के तस फंसे हुए है. बिजनौर का रहने वाला शख्स गाजियाबाद में रह रह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 10 Apr 2020, 8:39 AM IST

coronavirus14.jpg

गाजियाबाद। कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया हुआ है। दुनिया के साथ-साथ देश में भी विकास का पहिया थम गया है। टे्रनें, हवाइजहाज समेत एक से दूसरे जगह जाने के भी सभी साधन बंद है। वहीं, दूसरी और जीवन मृत्यु के बीच में कुछ मंज़र ऐसे भी दिखाई दे रहे है, जो भावुक कर देते है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोदी-योगी से की यह अपील

लॉडाउन के चलते एक बेटा अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के मेन श्याम पार्क कॉलोनी में रहने वाले युवक के पिता का देहांत बिजनौर जिले के कस्बा मुंडावर में हो गया। लॉक डाउन की वजह से बेटा अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर मुखाग्नि नहीं दे पाया। यह उसके लिए एक गमगीन भरा पल था। लॉकडाउन की वजह से वाहन न मिलने की समस्या सामने आई। जैसा ही उन्हें पिता की मौत की खबर मिली तो उन्होंने जाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कोई साधन उपलब्ध नहीं हो सका।

युवक का कहना है कि उसके पिता जगदीश शर्मा की मौत हुई थी। उनके छोटे भाई ने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं, वीडियो कॉलिंग के जरिये ही पिता के अंतिम दर्शन किए।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग