2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 हजार के लिए बेटे ने मां को मार डाला, दोस्तों के साथ की हत्या की प्लानिंग

गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी में 3 अक्टूबर को एक बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे ने म्यूजिक प्लेयर के स्पीकर के लिए पैसे ना देने पर मां की हत्या की कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
ghaziabad police

गाजियाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। म्यूजिक प्लेयर के स्पीकर खरीदने के लिए 20 हजार रुपये न देने पर नाराज हुए बेटे ने ही दोस्तों के साथ मिलकर मां को ही मार डाला। ट्रॉनिका सिटी के मंडोला में हुई घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

स्पीकर खरीदने के लिए किया मना तो कर दी हत्या

गाजियाबाद के मंडोला निवासी सुनील कुमार की पत्नी संगीता का शव चार अक्टूबर को मिला था। मामले की जांच करते हुए बेटे सुधीर उर्फ मोहित, उसके दोस्त सचिन त्यागी उर्फ चूहा और अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सचिन ने बताया कि उसे नवरात्र में म्यूजिक प्लेयर के दो स्पीकर खरीदने के लिए 20 हजार रुपये चाहिए थे लेकिन रुपये मांगने पर मां ने डांट दिया। इसी से नाराज होकर मां की हत्या की योजना बनाई और मार डाला।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव से पहले चंद्रशेखर ने की मायावती की तारीफ, कहा- बहन जी समाज की सूरज

दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

3 अक्टूबर देर रात अपने दोस्त सचिन और अंकित को बताया कि वह बहुत परेशान है और मां की हत्या करना है। दोस्तों को तैयार कर उसी रात वह अपनी मां को दोस्त की बाइक पर बहाने से लेकर बाहर आया और दोस्तों के साथ ईंट मारकर हत्या कर दी। जानकारी सामने आ रही है कि उसने और अंकित ने संगीता को पकड़ा था जबकि सचिन ने सिर पर ईंट मारी थीं।

Story Loader