वहीं, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी का आरोप है कि योगी सरकार विपक्ष पर मुकदमा दर्ज करके दबाने की कोशिश कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं को जेल जाने से डर नहीं लगता। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने पर जल्द ही सपाईयों की ताकत योगी सरकार को देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि एजेंट की तरह गंभीर धाराओं में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले में बैठक करके आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जेल से रिहा होने पर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।