25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan 2019: वर्ष 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, आज लग जाएगा सूतक

Highlights सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा Surya Grahan Surya Grahan दोपहर 1.36 बजे तक रहेगा धनु, मेष, मकर और वृष राशि के लोगों के लिए होगा कष्टकारी

2 min read
Google source verification
surya_grahan.jpg

गाजियाबाद। वर्ष 2019 को आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 26 दिसंबर (December) यानी गुरुवार को पड़ेगा। यह सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 1.36 बजे तक रहेगा। यह भारत (India) में कुछ हिस्‍सों में दिखाई देगा। पंडित बद्री शर्मा का कहना है कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से लग जाएगा। यह 25 दिसंबर को रात 8 बजे से लग जाएगा। इस वजह से बुधवार को रात 8 बजे से मंदिरों से कपाट बंद हो जाएंगे। इसके बाद 26 दिसंबर को शाम 4 बजे मंदिरों के कपाट खुलेंगे।

यह भी पढ़ें:26 दिसंबर को सुबह 8 बजे से पड़ेगा ग्रहण, जानिए अलग-अलग राशियों पर ग्रहण का असर

कई लोगों को मिलेगी अच्‍छी खबर

पंडित बद्री शर्मा ने कहा कि यह सूर्य ग्रहण कई लोगों के लिए अच्‍छी खबर लेकर आएगा। इस ग्रहण पर 140 साल बाद विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन गुरुवार और अमावस्या का योग बन रहा है। इसमें मूल नक्षत्र भी हितकारी होगा। सूर्य ग्रहण धनु, मेष, मकर और वृष राशि के लोगों के लिए कष्टकारी होगा। इन राशियों के जातकों को ग्रहण के समय जप और पूजा करनी चाहिए। इनको सूर्य ग्रहण भी नहीं देखना चाहिए। बाकी राशियों के यह फलदायी होगा। इस दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: ठंड का कहर: मुरादाबाद में पारे ने तोड़े रिकॉर्ड, जानिए कब मिलेगी कंपकंपाती ठंड से राहत

क्‍या करें

- ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए लोगों को शिव चालीसा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
- ग्रहण खत्‍म होने के बाद दान करना चाहिए।
- ग्रहण काल के दौरान घर में खाने में कुशा रखें।

क्‍या न करें

- ग्रहण काल में मूर्ति के दर्शन और स्पर्श करने को मना किया जाता है।
- गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
- सिलाई, बुनाई और कटाई से परहेज करें।