30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के लिए सुरेश रैना ने किया आईपीएल से किनारा

रैना ने इस बात का खुलासा ट्वीट कर के किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Sahu

•

Updated: 10 May 2016, 4:34 PM IST

suresh raina

suresh raina

गाजियाबाद।
ऐसा माना जा रहा है कि सुरेश रैना आईपीएल 2016 के 14, 19 और 21 मई को होने वाले अगले तीन मैचों में नजर नहीं आएंगे। जी हां, यह बात बिलकुल सच है कि अब गुजरात लॉयंस की कमान रैना की जगह आरोन फिंच को दी जा सकती है।




आप सोच रहे होंगे आईपीएल का यह लीजेंड 2008 से लगातार हर मैच में नजर आता रहा है फिर अब ऐसी क्या बात हुई कि आईपीएल 2016 के अगले तीन मैचों में इस लीजेंड को अपने क्रिकेट करियर में पहली बार ब्रेक लगानी पड़ रही है? तो आपको बता दें कि सुरेश रैना पत्नी प्रियंका चौधरी के लिए आईपीएल से ब्रेक ले रहे हैं। वह इसलिए क्योंकि रैना पापा बनने वाले हैं। ये बात बिलकुल सच है कि इस महीने के अंत तक यह दोनों अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद रैना ने बीते रविवार को मैच ओवर होने के बाद हुए प्रेस काॅफ्रेंस में कही कि मैं 9 मई को अपनी पत्नी से मिलने हॉलैंड जाने वाला हूं और मैं बहुत एक्साइटेड हूं। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट के जरिए भी इस बात का खुलासा किया कि वह पापा बनने वाले हैं। मां और भविष्य की मां को मदर्स डे की ढेरो बधाई। रैना और प्रियंका पिछले साल ही परिणय सूत्र में बंधे थे।