2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरसात के पानी में नहाने गए सात बच्चे, दाे की डूबने से हो गई माैत

बरसात के पानी से तालाब में पानी भर गया था इसी तालाब में सात बच्चे नहाने पहुंच गए दाे बच्चों की तालाब के पानी में डूबकर माैत हाे गई

2 min read
Google source verification
ghazibad.jpg

तालाब

गाजियाबाद ( ghazibad ) थाना टीला मोड़ इलाके के सिकंदरपुर गांव में अचानक उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब लोगों ने वहां पर स्थित एक तालाब में नहाने आए दो बच्चों की मौत होने की खबर सुनी। मौके पर भीड़ जमा हो गई आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी, दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के पत्र पर सुरेश रैना बोले, आपके प्रेरक शब्दों और शुभमकानाओं के लिए शुक्रिया

इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण शालीमार गार्डन कॉलोनी के पास पानी भर गया था । वहां पहले भी कुछ पानी भरा हुआ था इस पानी में ही शहीद नगर में रहने वाले 7 बच्चे नहाने के लिए गए थे। इनमें से एक 11 साल और दूसरा 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इन दोनों बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: STF ने पकड़ी 35 करोड़ की NCERT की किताबें, जानिए क्या है पूरा मामला

स्थानीय पुलिस ने बताया कि 7 बच्चे नहाने गए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी बच्चे ने बताया कि वह अपने दो सगे भाई और चार अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे। नहाते वक्त दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और वह वही डूबने लगे हालांकि उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी उस वक्त आवाज लगाई लेकिन सभी घबरा गए। उसने बताया कि पास में ही एक महिला खड़ी हुई थी। उस महिला से उन बच्चों को बचाने की गुहार लगाई और आसपास के लोगों को बुलाया गया लेकिन जब तक दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी ।

यह भी पढ़ें: लगातार बरसात से खतरे के निशान ओर बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

शहीद नगर के रहने वाले मोहम्मद रफीक ने बताया कि उनका एक बच्चा जीशान जिसकी उम्र 11 वर्ष थी और दूसरा 10 वर्षीय बच्चा हनन पुत्र फरमान निवासी शहीद नगर अपने अन्य 5 साथियों के साथ तालाब में नहाने गए थे लेकिन नहाते वक्त जीशान और हनन की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में खत्म हुआ एक्सट्रा लॉकडाउन, साेमवार काे खुलेंगे बाजार

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी केशव कुमार ने बताया कि शालीमार गार्डन कॉलोनी के पास में एक तालाब है। इसी तालाब में बारिश का पानी भरा हुआ था। शहीद नगर इलाके में रहने वाले 7 बच्चे इस तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है जबकि 5 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया गया।

Story Loader