
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की फाइल फोटो
UP News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने इसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। अब इससे पूछताछ की जा रही है।
गाजियाबाद की कोतवाली नगर पुलिस को 112 नंबर के माध्यम से धमकी दी गई थी। कॉलर ने कहा था कि दिल्ली पुलिस की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मार देंगे।
इस धमकी से गाजियाबाद में हड़कंप मच गया था। पुलिस धमकी देने वाले की तलाश कर रही थी और गाजियाबाद पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस भी इसकी तलाश में जुटी हुई थी। अब गाजियाबाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम श्लोक त्रिपाठी बताया है। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस युवक ने शराब के नशे में कॉल किया था। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है और दिल्ली पुलिस ऑफिस मामले में इस युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है।
आपको बता दें कि गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे गाजियाबाद पुलिस को 112 नंबर पर एक कॉल आई थी। इसमें कॉलर ने कहा था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मार देंगे। इस फोन कॉल से हड़प्पा मच गया था। पुलिस ने जब इस नंबर पर कर कॉल किया तो नंबर स्विच ऑफ था। इसके बाद से लगातार यह नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। रात में ही गाजियाबाद पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी थी। दिल्ली पुलिस भी इस युवक की जांच में लगी हुई थी। सर्विलांस की मदद से गाजियाबाद पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया अब इसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।
Published on:
07 Jun 2025 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
