1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police : एक हजार से अधिक वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य नोएडा से गिरफ्तार

UP Police : गैंग का सरगना 17 साल की उम्र से ही वाहन चोरी करने लगा था। अब तक यह गिरोह एक हजार से अधिक वाहन चोरी कर चुका है।

2 min read
Google source verification
Noida Police

पूरे मामले की जानकारी देते नोएडा पुलिस के अधिकारी

UP Police : नोएडा फेज वन पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो एनसीआर क्षेत्र से एक हजार से अधिक वाहनों की चोरी कर चुका है। वर्ष 2012 से यह गिरोह सक्रिय है। इनके पास से 26 बाइक और स्कूटी समेत एक ऑटो भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज तो मिला गिरोह का सुराग ( UP Police )

नोएडा फेज वन पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये गिरोह एक हजार से अधिक वाहनों को चोरी कर चुका है। इनके कब्जे से 26 बाइक और स्कूटी और ऑटो बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि एनसीआर क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए कुछ सीसीटीवी फुटेज निकलवाई थी। इन फुटेज में कुछ ऐसे चेहरे सामने आए जो बार-बार हो रही घटनाओं में दिख रहे थे। पड़ताल करने पर पता चला कि इनके पास डुप्लीकेट चाबी है। ये लोग वाहन को स्टार्ट करते थे और जो वाहन स्टार्ट नहीं होता था उसे ऑटो में भरकर ले जाते थे।

बालिग होने से पहले ही वाहन चोरी करने लगा था गिरोह का सरगना

पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अपने नाम कुंदन उर्फ कुबेर निवासी अशोकनगर दिल्ली, अमित कुमार, राहुल और संकल्प कुमार शर्मा उर्फ गोलू बताए हैं। पुलिस के अनुसार संकल्प कुमार शर्मा जौनपुर का रहने वाला है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुंदन उर्फ कुबेर ही इस गिरोह का सरगना है। गिरोह में सभी आरोपी शातिर किस्म के हैं। यह सभी एनसीआर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाते हैं और वहां से वाहनों की चोरी करते हैं। इनसे जो वाहन स्टार्ट हो जाता है उसे ले जाते हैं और जो स्टार्ट नहीं होता है उसे ऑटो में रख लेते हैं। जांच पड़ताल में यह भी पता चला कि कुंदन उर्फ सुमित कुमार शुक्ला वर्ष 2012 से वाहनों की चोरी में लिप्त है। उस समय यह करीब 17 वर्ष का ही था यानी नाबालिग ही था जब इसने वाहन चोरी शुरू की। इस पर अभी तक 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह से राहुल पर 22 अमित पर 20 और संकल्प पर 18 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Fire : सहारनपुर में चल रहे मेले में लगी आग, 20 से अधिक दुकानें जलकर राख

Story Loader