
AQI Today: सूबे के तमाम शहरों की हवा बहुत खराब स्तर पर है और इसके साथ ठंड भी लगातार बढती जा रही है। तमाम शहरों के इलाके खराब जोन में आ गए हैं। दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाकों में एक्यूआई 200 के पार चल रहा है। बात करें गाजियाबाद और मेरठ में तो 300 के पार एक्यूआई दर्ज किया गया।
दरअसल शहरों की हवा ख़राब होने से एक तरफ जहां साँसों के मरीज बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर आँखों में जलन की समस्या भी सामने आ रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है।
नगर निगम के छिड़काव का नहीं है असर
एक तरफ नगर निगम सड़कों औजर पेड़ों पर छिडकाव करके हवा को ठीक करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर इस्कं कोई ख़ास फायदा नज़र नहीं आ रहा है।
घट रहा है तापमान
तापमान में अब तेजी से गिरावट देखी जा रही है। गिरते तापमान के साथ कोहरे के कारण विजिबिलिटी का स्तर भी खराब होता जा रहा है। अब तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। पारा सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम रह गया है। 20 नवंबर से इसके और ज्यादा गिरने की सम्भावना जताई जा रही है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।
आपको बता दें कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक होकर 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
देश भर में मौसम प्रणाली
उत्तरी त्रिपुरा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के ऊपर है, जो औसत स्तर से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा उत्तरी त्रिपुरा पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक चक्रवात परिसंचरण दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर पर 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
कानपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं किन्तु बारिश की कोई संभावना नहीं है l -डॉ० सुनील पांडेय, कृषि मौसम वैज्ञानिक/नोडल ऑफिसर
Published on:
19 Nov 2023 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
