23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rain: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने बदला करवट, तेज आंधी के साथ बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम ? 

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीज आंधी के साथ बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया है। आइए बताते हैं आगे मौसम कैसा रहेगा ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 21 May 2025, 10:46 PM IST

UP

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने जबरदस्त करवट लिया है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में तेज आंधी के साथ बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया है। प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल में जोरदार बारिश हुई है। ऐसे में कड़ी धूप और गर्मी से प्रदेशवासियों को राहत मिली है।

नोएडा में बदला मौसम 

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 10 में तेज़ रफ्तार से धूल भरी आंधी चल रही है, जिससे दृश्यता कम हो गई है और लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। मौसम अचानक बदला है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

गाजियाबाद में तेज हवा के साथ बारिश 

गाज़ियाबाद में मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश और ज़ोरदार बिजली कड़कने लगी है। इस बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

UP में आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी और आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: तेज आंधी और बारिश से यूपी के कई जिलों में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन तक बारिश की संभावना

हो सकती है उमस 

दो दिनों के बाद कड़ी धूप पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप के कारण वातावरण में उमस बढ़ सकती है। गर्मी और नमी के चलते लोग असहज महसूस कर सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग