28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमालय की ओर बढ़ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, यूपी में पांच दिनों का अलर्ट जारी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

IMD ने हिमालय की ओर बढ़ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह पश्चिमी विक्षोभ 2 दिनों में हिमालय पहुंच जाएगा। यूपी में भी मौसम विभाग ने अपना लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update New western disturbance moving towards Himalayas IMD 5 Days Weather Forecast

IMD ने यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के पीछे एक चक्रवाती परिसंचरण है। जो आंतरिक तमिलनाडु और केरल के आसपास के हिस्सों में फैला हुआ है। वहीं 25 नवंबर तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने के आसार हैं।


2 दिनों में हिमालय पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ
IMD के अनुसार एक चक्रवाती एक परिसंचरण आंतरिक तमिलनाडु और केरल के आसपास के हिस्सों पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 25 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके चलते 26 नवंबर के आसपास उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। वहीं इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 27 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर दबाव में तब्दील होने की संभावना है। 25 नवंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पहुंच सकता है।

अगले 5 दिन छाए रहेंगे घने बादल
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन. सुनील पांडेय के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव होते रहेंगे। हालांकि, अभी इस हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है।

आज का तापमान
आज उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री तक रहेगा। हवा उत्तर पूर्व की दिशा से 2 किमी की औसत गति से चलेगी।

Story Loader