
गाजियाबाद। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के विरोध को लेकर पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में हिंसा हुई थी। इसमें कई लोगों की मौत भी हुई थी। इसको देखते हुए गुरुवार रात से कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली और बिजनौर शामिल है। जुमे की नमाज को देखते हुए इन सभी जहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
यह कहा एसएसपी ने
सीएए के विरोध में पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद गाजियाबाद में भी बवाल हुआ था। नमाज के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसके बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और डीएम अजय शंकर पांडे खुद मौके पर पहुंचे था। उन्होंने मोर्चा संभाल पथराव कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ा था। इसके बाद 3600 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस बार शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए जनपद में पुलिस अलर्ट पर है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि गाजियाबाद में पूरी तरह शांति है। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट घोषित किया हुआ है। किसी भी हाल में जनपद का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। जो भी इस तरह का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संभ्रांत लोगों के साथ की जा रही शांति बैठक
एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए जनपद को कुल 58 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें 10 सुपर जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 जोन अलग से हैं। सभी क्षेत्रों में पुलिस गश्त कर रही है। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। थाना क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों के साथ शांति बैठक की जा रही है।
इन जिलों बंद हुआ इंटरनेट
गाजियाबाद- कानून-व्यवस्था के मद्देनजर गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद हुआ।
बुलंदशहर- गुरुवार शाम 5 बजे से 28 दिसंबर सुबह 5 बजे तक इंटरनेट सेवा रहेगी बाधित।
शामली- जनपद में गुरुवार शाम 6 बजे से शुक्रवार शाम 4 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद।
मुजफ्फरगनर- जिले में पहले से ही इंटरनेट सेवा बाधित है। उम्म ीद की जा रही है कि शुक्रवार या शनिवार को सेवाएं बहाल हो सकती हैं।
मुरादाबाद- अग्रिम आदेश तक बंद रहेगा इंटरनेट।
मेरठ- जिले में इंटरनेट सेवा शुक्रवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगी।
संभल- 26 दिसंबर दोपहर से एक बार फिर से इंटरनेट अग्रिम आदेश तक बंद।
सहारनपुर- शुक्रवार शाम को इंटरनेट सेवाएं कहाल हो सकती है।
बिजनौर- 27 दिसंबर रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद।
इनके अलावा अमरोहा में भी इंटरनेट सेवा बंद हो गई है।
Updated on:
27 Dec 2019 12:02 pm
Published on:
27 Dec 2019 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
