
गाजियाबाद. करवाचौथ पर पत्नी की डिमांड पूरी न करना एक पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने पति को दौड़ा—दौड़ा कर पीटा। आस—पास के लोगों ने महिला को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि उसके बाद भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। युवक ने घर में छिपकर मुश्किल से जान बचाई। पीड़ित ने पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार, एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की माने तो पत्नी ने उससे नथ और साड़ी की डिमांड की थी। लेकिन वह सोने की नथ लेकर नहीं पहुंचा। वह साड़ी लेकर घर गया था। सोने की नथ न लाने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। उसी दौरान पति ने गुस्से में आकर पत्नी को चाटा चढ़ दिया।
उसके बाद महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि महिला ने डंडा से पति की जमकर पिटाई की। पीड़ित एक एक निजी कंपनी में जॉब करता है। वह हर माह 13 हजार रुपये कमाता है। दोनों के एक चार का बेटा भी है। मुरादनगर कोतवाली प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि दोनों को समझाकर घर भेज दिया है। पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Updated on:
18 Oct 2019 10:49 am
Published on:
18 Oct 2019 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
