5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले जेठ ने किया गंदा काम, फिर पति ने जबरन दिया तलाक, पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार

आरोप है कि जब वह दुबारा ससुराल पहुंची तो वहां उसके जेठ ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो घर पर मौजूद ससुर, जेठ व देवर ने उसके साथ मारपीट की।

2 min read
Google source verification
1600x960_1524173-tripple-talaq1610616534.jpg

जिले में तीन तलाक के कानून को ठेंगा दिखाते हुए थाना मसूरी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आश्चर्य को बात यह है कि महिला को तीन तलाक कचहरी परिसर में ही दिया गया। महिला का आरोप है कि पति व ससुर उसे जबरन कचहरी ले गए जहां दोनों ने तलाक के दस्तावेज पर जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो वहीं उसके पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला का यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसके साथ जमकर मारपीट भी की। साथ ही जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाना मसूरी से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: शराब लवर्स ध्यान दें, अब दिल्ली से शराब खरीदकर UP ले जाने पर जाना होगा जेल, सरकार ने की ये तैयारी

जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

जानकारी के मुताबिक साहिबाबाद थाना क्षेत्र इलाके में रहने एक युवती की शादी 2020 में मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक चलता रहा। लेकिन बाद में उसके साथ दहेज कम लाने को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जब लगातार उसके साथ मारपीट होने लगी तो वह परेशान होकर अपने मायके आ गई। लेकिन स्वजनों ने उसे समझाकर वापस उसकी ससुराल भेज दिया। आरोप है कि जब वह दुबारा ससुराल पहुंची तो वहां उसके जेठ ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो घर पर मौजूद ससुर, जेठ व देवर ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद वह जबरन उसे कचहरी ले गए उससे तलाक के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने लगे।

ये भी पढ़ें: Monsoon Update: NCR में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, जानें आज को लेकर क्या है भविष्यवाणी

तहरीर पर पुलिस ने मामला किया दर्ज

उधर, कचहरी में महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके पति ने कचहरी परिसर में ही उसे तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद महिला ने थाना मसूरी में अपने पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं एसपी देहात डॉ ईरज राजा का कहना है कि महिला के द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज लिया गया है और इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।