5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिलीवरी के बाद महिला की तबियत बिगड़ी तो पाई गई Corona positive

Highlights . निजी अस्पताल मेंं महिला को डिलीवरी के लिए कराया गया था एडमिट . बच्चे को जन्म देने के बाद बिगड़ी महिला की तबियत. कैसे हुई महिला संक्रमित जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग  

less than 1 minute read
Google source verification
sene.png

गाजियाबाद। नदग्राम अस्तपाल में बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। मौके पर पहुंची प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने महिला को संजय नगर स्थित सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया। महिला के परिवार के लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही इलाके को भी सैनिटाइज कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी नंद ग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला को डिलिवरी हुई है। जिसके बाद महिला की तबीयत खराब होती चली गई। उसकी बिगड़ती तबियत को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला इस्लाम नगर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला के परिवार वालोंं को क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं, उसे संजय नगर स्थित अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में मरीजों की संख्या 30 हो गई है। जिनमें से 7 पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 23 मरीजों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें: हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी की फेसबुक पर की अश्लील टिप्पणी, पुलिस को दी आत्महत्या की चेतावनी