
गाजियाबाद। हरियाणवी कलाकार मोनिका चौधरी की फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोनिका चौधरी की फेसबुक आइडी पर गलत कमेंट करते हुए गंदी भाषा का यूज किया गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर लोनी थाना पुलिस को दी है।
हरियाणवी कलाकार की तरफ से दी गई तहरीर के अनुसार अपशब्द टिप्पणियां मोनू शुक्ला, खान राज, सैंडीवाल भंवर सिंह के नाम से बनी फेसबुक आईडी से की गई हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। मोनिका चौधरी ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने आपित्तजनक टिप्पणी की है। उसमें गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिसकी शिकायत लोनी पुलिस से की गई है। अभी दो दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नही हुई।
मोनिका चौधरी का कहना है कि पुलिस की तरफ से कार्यवाही न होने से वे खुद आहत है। इतना ही नहीं मोनिका चौधरी ने कहा कि अगर जल्द कार्यवाहीं नहीं हुई तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है । फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
18 Apr 2020, 3:26 PM IST
Published on:
18 Apr 2020, 2:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.