
गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान यदि घरेलू हिंसा होती है और 112 नंबर नहीं मिलता तो महिलाओं को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकायत कर सकती हैं। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर गाजियाबाद के महिला हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
यह कहा अधिकारी ने
इस बारे में गाजियाबाद के जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद ने बताया है कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण लॉकडाउन लागू है। इस दौरान घरेलू हिंसा के काफी मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से घरेलू हिंसा से जुड़ी कई शिकायतें मिल रही हैं। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।
यह है नंबर
उन्होंने कहा कि पीड़िता महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर गाजियाबाद के महिला हेल्पलाइन नम्बर 7235004603 पर कॉल कर सकती है। यह महिला हेल्पलाइन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सप्ताह के सातों दिन कार्य करता है। पीड़ित महिला को वन स्टाप सेंटर की प्रशिक्षित महिला काउंसलर से काउंसलिंग और विधिक सहायता मिलेगी। आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा जनपद में किसी प्रकार के बाल शोषण की रोकथाम के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन संचालित है। किसी बालक के गुमशुदा होने, लावारिस पाये जाने या बाल शोषण की सूचना 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी जा सकती है।
Updated on:
15 Apr 2020 10:50 am
Published on:
15 Apr 2020 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
