10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad: CAA के विरोध में धरने परे बैठीं महिलाएं, पुलिस ने हटाया- देखें Video

Highlights Ghaziabad के मसूरी में धरने पर बैठी महिलाएं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एसपी देहात ने कहा- विवादित भूमि पर धरना दे रही थीं महिलाएं

less than 1 minute read
Google source verification
vlcsnap-2020-01-24-10h06m59s556.png

गाजियाबाद। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में देश में कई जगह प्रदर्शन हो रहा है। इसका असर अब गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी देखने को मिल रहा है। मसूरी इलाके में गुरुवार को मुस्लिम महिलाएं सीएए के विरोध में धरने पर बैठ गईं। जब यह सूचना पुलिस (Police) के आला अधिकारियों को मिली तो भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने धरने पर बैठी महिलाओं को समझाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया।

यह भी पढ़ें:Greater Noida: BJP अध्यक्ष नड्डा के स्वागत के दौरान महिला सिपाही से छेड़छाड़, पुलिस ने किया केस दर्ज- देखें Video

यह कहा पुलिस अधिकारी ने

गुरुवार को मसूरी थाना क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं ने सीएए के विरोध में धरना दिया। इसकी सूचना मिलने परे पहुंची पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया। इसके बाद मुस्लिम महिलाओं ने थोड़ा हंगामा भी किया। इस बारे में गाजियाबाद के एसपी (SP) देहात नीरज जादौन ने बताया सीएए के विरोध में यहां महिलाएं धरने प बैठ गई थीं। वे विवादित भूमि पर धरना दे रही थी। उनको समझा-बुझा कर वहां से हटा दिया गया है। उस क्षेत्र में पुलिसबल बढ़ा दिया गया है। अब सभी महिलाएं अपने-अपने घर जा चुकी हैं।


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग