5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो स्टेशन साइट हादसे में मजदूर की मौत, फूटा गुस्सा

मजदूरों का कहना था कि सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये गये हैं

less than 1 minute read
Google source verification

image

up online

Sep 25, 2015

jaipur Metro Station

jaipur Metro Station

ग्रेटर नोएडा।
शुक्रवार सुबह सूरजपुर थाना क्षेत्र में जुनपत गांव के निकट मेट्रो स्टेशन डिपो की साइट पर काम कर रहे एक मजदूर की हादसे में मौत गई।


जानकारी के मुताबिक जुनपत गांव के पास मेट्रो स्टेशन का डिपो का निर्माण हो रहा है। शुक्रवार सुबह एक मजदूर रामसेन निवासी मालदा काम कर रहा था। तभी उसपर सीमेंट का स्लैब जो बाउंड्री वाल के रूप में लगाया जा रहा था उसपर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल हुए रामसेन को उसके साथी मजदूर कैलाश अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इस घटना से साइड पर काम कर रहे मजदूरों में गुस्सा फूट पड़ा। मजदूरों का कहना था कि सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये गये हैं। जिससे यह हादसा घटित हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

image