10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live in relation: चार बच्चों की मां से था इश्क, थाने में खाया जहर मचा हड़कंप

Ghaziabad live in relationship चार बच्चों की दिव्यांग मां के इश्क में अंधे युवक ने थाने में जहर खाकर जान दी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Live in relation: चार बच्चों की मां के इश्क में अंधे प्रेमी ने थाने में खाया जहर

Live in relation: चार बच्चों की मां के इश्क में अंधे प्रेमी ने थाने में खाया जहर

हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां चार बच्चों की दिव्यांग मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने जान दी दी।

लिव इन में रहते हुए विवाहिता हाईवे के मायापुरम से लापता हो गई थी। जिसे हाईवे पुलिस हरिद्वार से रविवार को सकुशल बरामद करके ले आई।

इसकी भनक लगते ही प्रेमी भी थाने पहुंच गया। प्रेमिका ने साथ जाने से मना कर दिया तो थाने में युवक ने जहर खा लिया।

ऐसा होते देख पुलिसकर्मियों के हाथ.पैर फूल गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आगरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई।

ये है मामला
थाना हाईवे की मायापुरम काॅलोनी निवासी दिव्यांग अशोक गाजियाबाद में एक एनजीओ में नौकरी करता था। वह पलवल की रहने वाली दिव्यांग विवाहिता प्रिया का आना जाना था।

दोनों में प्यार परवान चढ़ा तो विवाहिता ससुराल में पति और चार बच्चों को छोड़कर अशोक के संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

यह भी पढ़ें : Data Leak Case : नोएडा के काल सेंटर से सेना के 2.56 लाख अधिकारियों का डाटा चोरी

करीब एक साल पहले अशोक उसे अपने मायापुरम कॉलोनी में लाकर रहने लगा। लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए विवाहिता 26 फरवरी को लापता हो गई।

इसकी गुमशुदगी अशोक ने थाना हाईवे में दर्ज कराई। इसमें अशोक ने विवाहिता को पत्नी दर्शाया। रविवार की सुबह हाईवे पुलिस हरिद्वार से विवाहिता को सकुशल बरामद करके लाई।


अशोक एक्टिवा से थाने पहुंच गया। यहां पर विवाहिता से चलने की कहने लगा। उसके मना करने पर गुस्साए अशोक ने जहर खा लिया। पुलिस कर्मियों ने उसको आगरा में भर्ती कराया जहां पर उसकी आज मौत हो गई।