गाजीपुर। चर्चित निकहत परवीन केस में रविवार को गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में इनामिया नगर पंचायत अध्यक्ष बहादुरपुर और निकहत परिवाइन के पति रियाज अहमद पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया। शनिवार को इनाम की घोषणा के बाद रविवार को गाजीपुर की बहादुरपुर नगर पंचायत में बाबा का बुलडोजर एक्शन मोड में दिखा। इनामिया रियाज अंसारी के घर सुबह ही भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे बुलडोजर ने रियाज के घर एक हिस्से में किया गया अवैध निर्माण जमीदोज कर दिया गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही। बता दें कि रियाज की पत्नी और पूर्व बहादुरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष निकहत परवीन ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी मदरसे में नौकरी पाई थी। यह बात जांच में सही पाए जाने के बाद निकहत को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में बहादुरगंज के नगर पंचायत चेयरमैन रियाजअंसारी, तत्कालीन चयन समिति के अध्यक्ष परवेज जमाल, तत्कालीन प्रबंधक नजीर अहमद एवं तत्कालीन प्रधानाचार्य जियाउल इस्लाम आरोपी हैं। ये सभी फरार हैं और सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषत किया गया है।