
बाएं से ब्रजेश पाठक दाएं में मुख्तार अंसारी
मुख्तार अंसारी को शनिवार यानी 29 अप्रैल को गाजीपुर की MP-MPLA कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में दस साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ मुख्तार के भाई और BSP सांसद अफजाल अंसारी को भी गैगस्टर एक्ट में 4 साल जेल की सजा सुनाई है। मुख्तार पर 5 लाख और अफजाल पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट लगाया हुआ था
मुख्तार अंसारी के खिलाफ BJP विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं, अफजाल अंसारी पर कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर गैंगस्टर एक्ट लगाया हुआ था।
इस सजा के प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का इस पर बयान सामने आया है। माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाए जाने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं, हमारे तेज पैरवी की वजह से आज अपराधियों को जल्द सजा हो रही है।
Updated on:
29 Apr 2023 04:25 pm
Published on:
29 Apr 2023 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
