20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर

ऐसे निकली सपा की साइकिल यात्रा, कंधे प ढोकर लाई गईं साइकिल

गाजीपुर में धर्मेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की यात्रा, नेताओं संग खुद भी चलायी साइकिल।

Google source verification

गाजीपुर. सपाइयों की साइकिल यात्रा हंसी का पात्र भी बन गयी। सपाई अपना दम दिखाने के बजाय स्टेटस दिखाने में जयादा मशगूल दिखे। इतना ही नहीं हद तो तब हो गयी जब सपाइयों की वीवीआईपी साइकिल को कंधे पर ढोकर लाता देखा गया। इसके बाद साइकिल को जमीन पर उतारा गया तब सपा नेता उस साइकिल पर चढ़े और सपा की साइकिल यात्रा शुरू हुई। इस तरह स्टेटस दिखाकर निकली साइकिल यात्रा से सपाइयों ने अपना ही मजाक बना लिया।

 

गाजीपुर के सरजू पांडेय पार्क से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ क्रांति साइकिल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को सांसद धर्मेंद्र यादव ने खुद साइकिल चला कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान सपा सरकार में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद सांसद राधेमोहन सिंह, राजेश कुशवाहा, सानंद सिंह, सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

साइकिल यात्रा गाजीपुर से सैदपुर, वाराणसी, भदोही, इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कानपुर ग्रामीण, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंद शहर, गाज़ियाबाद होते हुए दिल्ली के जंतरमंतर तक पहुंचेगी। इसमें करीब 250 साइकिल यात्री दिल्ली तक का सफर तय करेंगे। ये सफर 27 अगस्त से शुरू किया गया, जो 23 सितंबर को जंतरमंतर पर पहुंचकर खत्म होगा। इस साइकिल यात्रा में जिले के तमाम दिग्गज समाजवादी नेता साइकिल की सवारी करते नजर आए। मजे की बात यह कि खुद को टिकट का दावेदार बताने वाले इस दौरान अपना स्टेटस दिखाने में मशगूल रहे।

By Alok Tripathi