
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर यूपी में हैं। आज उन्होंने वाराणसी में बाबा काशी विश्व नाथ के दर्शन किए। इसके बाद वह सीधे गाजीपुर के पवहारी बाबा आश्रम में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पूर्व सैनिकों से संवाद किया।
इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। वहां भाजपा नेताओं ने बुके देकर दोनों का भव्य स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह मामले में सपा- कांग्रेस के नेता बोले, पीएम मोदी ऐसा कारवाई करें कि मिसाल बने
नड्डा ने लोगों को बताया HIRA का मतलब
जेपी नड्डा ने पूर्व सैनिकों से बात करते हुए कहा आप “लोगों से मेरी अपील है कि फसली बटेरों से दूर रहें। भारत ना टेररिज्म करता है और ना सहता है। सबको पता है आतंकवाद शब्द कहां से आया है। यूपी की सरकार HIRA है। HIRA का मतलब है-
H- का मतलब हाईवे
I- का मतलब इन्फॉर्मेशन
R- का मतलब रेलवे
A- का मतलब एयरवेज
सीएम योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,”डबल इंजन की सरकार ने अपराध को खत्म करने का काम किया है। अपराधियों पर कैसे लगाम लगाई गई इसका जीता-जागता उदाहरण गाजीपुर है।” उन्होंने कहा, “पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ने तो पूरी काया ही बदल दी। पहले गाजीपुर से लखनऊ जाने में सात से आठ घंटे लगते थे, लेकिन आज ढाई घंटे में पहुंच जाते हैं। आज आपके पास अपना मेडिकल कॉलेज है।”
पीएम के योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है: योगी
सीएम योगी ने कहा, “प्रधानमंत्री की अनुकंपा से जलमार्ग का विकास करते हुए गंगा विलास का यहां से रवाना किया गया। हर गरीब के पास अपना घर हो। ये सब मोदी जी की वजह से संभव हो पाया है।”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। जाति-मजहब की राजनीति किसी का कल्याण नहीं करती। जाति की राजनीति यूपी में सबसे बड़ा बैरियर था, लेकिन यूपी की जनता ने इस बैरियर को तोड़ दिया है। आज यूपी में तेजी के साथ विकास हो रहा है।”
Updated on:
20 Jan 2023 06:42 pm
Published on:
20 Jan 2023 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
