8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने निकाली रथ यात्रा

यह रथयात्रा स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगी और रिपोर्ट तैयार करेगी।

Google source verification

गाजीपुर. जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को आईना दिखाने के उद्देश्य से प्रदेश सचिव असंगठित कामगार कांग्रेस व पीसीसी सदस्य फरीद गाजी ने सोमवार को रथ यात्रा निकाली। यह रथ यात्रा जिला मुख्यालय के सरजू पाण्डेय पार्क से निकालकर जिले के सभी तहसीलों के स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगी और रिपोर्ट तैयार करेगी।

उसके बाद ये रिपोर्ट जिला प्रशासन को देने के बाद वही रिपोर्ट अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजेंगे। बता दें कि 40 लाख से ज्यादा आबादी वाला गाजीपुर जिले के लिए एक मात्र जिला अस्पताल है। इस अस्पताल को रेफरल अस्पताल भी कहा जाता है। इस अस्पताल में एक भी सर्जन की तैनाती नही है और डॉक्टरों की कमी से जिला अस्पताल जूझ रहा है जिसका प्रभाव यहां की आम जनता पर पड़ रहा है।जिले के समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का कमोबेश यही हाल है।

इस ओर कई बार उच्चाधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक शिकायत की गयी पर अभी तक हालात जस के तस हैं। इसी दुर्व्यवस्था के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के पीसीसी सदस्य फरीद गाजी के नेतृत्व में एक जनजागरण रथयात्रा निकाला गया जो कि जनपद के सभी सीएससी और पीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार और दुर्व्यवस्था की जानकारी एकत्र कर इसकी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को देगा और जिलाध्यक्ष के माध्यम से इसे शासन तक पहुचाया जायेगा।

रथयात्रा निकालने वाले कांग्रेस पीसीसी सदस्य फरीद गाजी ने बताया कि साल 2016-17 में जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए 59 करोड़ का बजट आया था, लेकिन पूरे बजट का बंदरबाट किया गया। जनपद में 393 उपकेंद्र और सैकड़ो सीएसी और पीएससी हैं जहां पर कहीं डॉक्टर हैं तो स्टाफ नही तो कहीं स्टाफ हैं तो डॉक्टर नहीं, फिर भी बजट का बंदरबाट तो हो जाता है पर आमजन को सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इसी सब के प्रति जनजागरूकता लाने के लिये कांग्रेस ने यह रथयात्रा निकाली है।

 

BY- ALOK TRIPATHI