
गाजीपुर के दुल्लहपुर में आई एक बारात में घराती और बाराती डीजे को लेकर भिड़ गए। मामला मार पीट तक पहुंच गया। सूचना पाकर तीन थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। फिर क्या था, तीन थानों की पुलिस की देख रहे में ये अनोखी शादी संपन्न हुई।
दुल्लहपुर इलाके के खुदाबख्श पुर गांव में आई बारात में डीजे पर डांस करने और पुरानी रंजिश के चलते बाराती और घरातियों में विवाद हो गया. इसके बाद विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बात मारपीट तक पहुंच गई. मामले की जानकारी होते ही तीन थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पूरी रात निगरानी कर शादी संपन्न कराई।
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खुदाबख्श पुर गांव में शुक्रवार की रात जंगीपुर थाना क्षेत्र के कुकवा के भीटा मौज से बारात आई थी। बारात में डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे. इसी दरमियान किसी बाराती से पुरानी रंजिश और डीजे पर डांस करने को लेकर घराती से जमकर मारपीट शुरू हो गई. इसी मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने बारातियों की 10 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे।
विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि शादी में रुकावट की नौबात तक आ गई थी। इसके बाद घटना की जानकारी दुल्लहपुर थाने को दी गई, जिसके बाद दो अन्य थानों की पुलिस के साथ दुल्लहपुर थाने की पुलिस गांव में पहुंच गई। काफी देर तक घराती और बाराती पक्ष में बातचीत चली. उसके बाद तीन थानों की पुलिस और पीआरबी की देखरेख में शादी को संपन्न कराया गया और फिर सुबह पुलिस की निगरानी में ही दुल्हन की विदाई भी कराई गई।
Published on:
27 Apr 2025 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
