11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghazipur News: लाइट बंद करके थाने में बीजेपी नेताओं की पिटाई, एक की मौत

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान रुकुंदीपुर गांव निवासी सीताराम उपाध्याय के रूप में हुई है।

2 min read
Google source verification

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के नोनहरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। बिजली के पोल गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान रुकुंदीपुर गांव निवासी सीताराम उपाध्याय के रूप में हुई है।

बिजली पोल लगाने को लेकर हुआ विवाद

विवाद की शुरुआत गठिया गांव के दो पक्षों, ओंकार राय और अरविंद राय के बीच बिजली के पोल लगाने को लेकर हुई थी। ओंकार राय अपने ट्यूबवेल पर बिजली लाइन लगवाने के लिए पोल अरविंद राय के खेत से लगवाना चाहते थे, लेकिन अरविंद राय ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद, अरविंद राय के समर्थन में भाजपा नेता राजेश राय बागी अपने 20 समर्थकों के साथ नोनहरा थाने पहुंचे और पुलिस से वार्ता की मांग की। पुलिस ने वार्ता से इनकार कर दिया, जिससे ये लोग थाने के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने लगे।

थाने की लाइट बंद करके मारपीट का आरोप

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अचानक थाने की लाइट बंद कर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस कार्रवाई में रुकुंदीपुर निवासी सीताराम उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है। प्रशासन ने क्षेत्र को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया है और कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में लाई जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों की पिटाई साफ दिखाई जा रही है। मामले की जांच के लिए उच्च स्तर की टीम गठित कर दी गई है।

वहीं, राजनीतिक दलों की ओर से भी इस घटना को लेकर निंदा की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन घटना की गहराई से जांच कर रहा है।