13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghazipur News: शादी के तीन महीने बाद ही दुल्हन हुई प्रेमी के साथ फरार, साथ में सारे गहने भी ले गई, मचा हंगामा

पलहीपुर गांव में शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते समय वह घर से दो लाख से अधिक के जेवरात और नकदी भी साथ ले गई। मामले में पीड़ित पति ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ghazipur

प्रेमी के साथ दुल्हन फ़रार, Pc: सोशल मीडिया

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के पलहीपुर गांव में शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते समय वह घर से दो लाख से अधिक के जेवरात और नकदी भी साथ ले गई। मामले में पीड़ित पति ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, पलहीपुर गांव निवासी सोनू राजभर की शादी 17 मई को बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर गांव निवासी गुड़िया राजभर से हुई थी। शादी के एक माह बाद सोनू काम के सिलसिले में मुंबई चला गया था। घर पर उसके माता-पिता और छोटा भाई ही रहते थे।

मुंबई से घर लौटा पति तो पत्नी हुई फ़रार

सोनू ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार को वह मुंबई से घर लौटा था। रात में पत्नी गुड़िया ने उसके मोबाइल से प्रेमी से बातचीत की और नंबर डिलीट कर दिया। सुबह जब घर के लोग पशुओं को चारा डालने उठे तो गुड़िया कमरे से गायब मिली। खोजबीन करने पर पता चला कि घर से लाखों के जेवर और नकदी भी गायब हैं।

परिजनों ने जब गुड़िया की तलाश की तो मायके पक्ष से भी कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें गुड़िया अपने प्रेमी के साथ स्कूटी पर जाती नजर आ रही है। घटना के बाद परिवारजन सदमे में हैं। वहीं पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।