12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चॉकलेट के बहाने अधेड़ कर रहा था मासूम से गंदी हरकत, चिल्लाते हुए दौड़ी मां तो बच गई बेटी की इज्जत

गाजीपुर के दुल्लहपुर थानाक्षेत्र में एक मासूम एक साथ घिनौनी हरकत कर रहे अधेड़ से मासूम को उसकी मां ने बचा लिया। बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहे अधेड़ को मां ने दौड़ाया तो वह भाग खड़ा हुआ, फिलहाल मां ने मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Obscene act done to a girl in the name of getting chocolate in Ghazipur

गाजीपुर में चॉकलेट दिलाने के नाम पर बच्ची से की गई अश्लील हरकत

गाजीपुर। दुल्लहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक मां ने दुर्गा रूप धार अपनी बेटी को हवस के पुजारी के चंगुल से बचा लिया। पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार महिला की 5 वर्षीय मासूम और एक अन्य बच्चा बाहर खेल रहा था जब एक अधेड़ चॉकलेट के बहाने उसे सुनसान स्थान पर लेजाकर गलत हरकत करने लगा। बच्ची को ढूंढ रही उसकी मां ने यह मंजर देखा तो अधेड़ को दौड़ा लिया जिसपर वह उसकी बेटी को छोड़ के भाग गया। फिलहाल महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

गांव के मंदिर पर खेल रहे थे बच्चे

इस संबंध में दुल्लहपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर दी है कि शनिवार की देर शाम उसकी बच्ची और गांव के कुछ बच्चे गांव के मंदिर पर खेल रहे थे। आरोप है कि उसी समय सुरेंद्र सिंह (55) वर्ष मौके पर पहुंचा और पांच वर्षीय मासूम को चॉकलेट का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले गया। मासूम की मां की तहरीर की अनुसार अचानक बच्ची पर ध्यान गया तो उसे ढूंढने लगी।

मां ने दौड़ाया तो भागा अधेड़

तहरीर में आगे महिला ने लिखा है कि इसी दौरान व्यक्ति बेटी के साथ एक सुनसान स्थान पर अश्लील हरकत करते दिखा तो शोर मचाते हुए उसे दौड़ा लिया जिसपर स्थानीय निवाड़ी सुरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर पर व्यक्ति के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश डालना शुरू कर दिया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।