
Ghazipur Accident News: ग़ाज़ीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के दयालपुर कस्बे के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान तरवां थाना क्षेत्र के भरतीपुर गांव निवासी अजय राजभर (30) पुत्र अनिका राजभर और इंद्रजीत राजभर (27) पुत्र सलिराम राजभर के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में परिचित थे और एक ही बाइक से शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव जा रहे थे।
परिजनों के अनुसार, अजय राजभर अपनी बहन के घर खिचड़ी लेकर जा रहे थे। मृतक अजय के जीजा राजेश राजभर निवासी चौकड़ी ने बताया कि अजय गांव के ही इंद्रजीत के साथ उनके घर आ रहे थे। रास्ते में दयालपुर के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सड़क पर पड़े शवों को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर शादियाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक अजय की बहन पूनम ने बताया कि वह भाई के आने को लेकर बेहद खुश थीं, लेकिन यह खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। परिवार में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।.
थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पत्नी इंदु राजभर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Published on:
12 Jan 2026 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
