16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghazipur news: तुम भारतीय नही, विदेशी लगती हो… कह स्कूल प्रबंधक ने किशोरियों से कर दी यह हरकत

जिले में एक स्कूल प्रबंधक द्वारा नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। प्रबंधक ने इन दोनो छात्राओं को बारी बारी से चेंबर में बुला कर छेड़खानी की। आहत छात्राओं ने इस बात की शिकायत परिजनों से की, इसके बाद घर वालों ने मुकदमा दर्ज कराया।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले के हाई प्रोफाइल कान्वेंट स्कूल प्रबंधक द्वारा 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी थमा नहीं था कि जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की दो छात्राओं के पिता ने कॉलेज प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया।

स्कूल प्रबंधक ने दो छात्रों से की छेड़खानी

आरोप है कि दोनों छात्राओं को प्रबंधक ने बारी-बारी से बुलाकर उनसे कहा कि तुम भारतीय नहीं, बल्कि विदेशी लगती हो। इसके बाद छेड़छाड़ की। एक छात्रा के पिता ने मुकदमे दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री और उसके गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री जय मां बजल देईया तिजिया देवी इंटर कॉलेज बरजला में 10वीं में पढ़ती हैं। 13 सितंबर को भी दोनों कॉलेज में पढ़ने गईं थीं।

विरोध पर प्रबंधक दिया जातिसूचक गालियां

कॉलेज के प्रबंधक और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुकुहुपुर निवासी विनोद यादव ने दोनों को चेंबर में बुलाया। इस दौरान प्रबंधक ने बारी-बारी से उन दोनों को बुलाकर उनका हाथ पकड़ते हुए छेड़खानी की और कहा कि तुम भारतीय नहीं, विदेशी लगती हो। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं। मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, इसकी जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग