1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा केन्द्र पर रिश्वतखोरी का आरोप, थाने पहुंची छात्रायें

आरोपी प्रबंधक ने कहा हमें बदनाम करने के लिए रची गर्ई ऐसी साजिश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 27 Feb 2020, 8:03 PM IST

up hindi news

आरोपी प्रबंधक ने कहा हमें बदनाम करने के लिए रची गर्ई ऐसी साजिश

गाजीपुर. जिले के मां देईया इंटर कालेज हरिकरनपुर,बिजौरा की छात्राएं गुरुवार को परीक्षा समाप्त होने पर अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य रामविलास यादव एवं अध्यापकों के साथ मरदह थाने पहुँची। इन छात्राओं ने आरोप लगाया कि हवलदार सिंह स्मारक इंटर कालेज मुस्तफाबाद के केंद्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय प्रबन्धक ने परीक्षा में सुविधा शुल्क के नाम पर इनसे पांच हजार रिश्वत देने का कहा। पैसे न देने पर इन्हे परेशान किया जाने लगा, साथ ही सिटिंग प्लान के बजाय अलग बैठाय़ा गया।

इस बात को लेकर जब पत्रिका ने हवलदार सिंह स्मारक इंटर कालेज के प्रबन्धक मनोज सिंह से पूछा तो उन्होने कहा कि पिछले साल बोर्ड परीक्षा के दौरान माँ देईया इंटर कालेज पर एसटीएफ की टीम ने प्रधानाचार्य समेत अध्यापकों एवं परीक्षार्थीयो को नकल करते पकड़ कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इस विद्यालय के लोगो को शक है कि यह कार्यवाही मेरे द्वारा करायी गयी थी। एसटीएफ के कार्यवाही के कारण इस वर्ष माँ देईया इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र नही बनाया गया है।

मेरे द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर से मिलकर इस विद्यालय के छात्र -छात्राओ का सेंटर अपने विद्यालय से हटाने की मांग भी की थी लेकिन उनको नही हटाया गया। मेरे विद्यालय को बदनाम करने के लिए साजिश की जा रही है नकल नही कराने पर छात्राओ को बरगलाया गया है वह हर जाँच के लिए तैयार है। मरदह थानाध्यक्ष शरतचन्द्र त्रिपाठी ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है लेकिन मौके पर जांच की गई। लेकिन आरोप को गलत बताते हुए कहा कि आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश