14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति-पत्नी ने बेटी को लिया साथ और लगा दी गंगा नदी में छलांग, कूदने के पहले बांध लिए थे एक दूसरे के हाथ

Ghazipur News : सैदपुर के रामकरन गंगा पुल से पति-पत्नी और बेटी के गंगा में कूदने का मामला सामने आया है। तीन ने पहले अपने हाथ बांधे और फिर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। फिलहाल कूदने की वजह सामने नहीं आयी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Husband wife and daughter jumped from Ganga bridge in Ghazipur fishermen saved their lives

Ghazipur News

Ghazipur News : गाजीपुर के सैदपुर थानाक्षेत्र के रामकरन गंगा सेतु से पति-पत्नी ने बेटी के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस बात की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर सैदपुर थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। वहीं इस दौरान मौके पर मौजूद मछुआरे तब तक तीनों को गंगा नदी से बाहर निकाल चुके थे। पुलिस ने फौरन तीनों को अस्पताल भेजा जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।

देर तक खड़े होकर की बात, फिर लगा दी छलांग

इस संबंध में स्थानीय मछुआरों ने बताया कि एक युवक, एक महिला एक लड़की पुल आकर खड़े हुए और बातचीत करने लगे। ऐसे में कई मछुआरों का ध्यान उनकी तरफ लगा हुआ था। अचानक तीनों ने अपने हाथ आपस में बांध ले और गंगा नदी में छलांग लगा दी। ऐसे में मुस्तैद मछुआरों ने भी गंगा नदी में छलांग लगाकर डूब रहे तीनों लोगों को किनारे पर लाकर उनके पेट से पानी निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गयी।

पत्नी के बदन पर पहले से थे चोट के निशान

मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची जहां से डॉक्टर ने तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर्स के अनुसार तीनों को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आयी है पर पत्नी के बदन पर चोट के पहले से निशान हैं। इसके अलावा उनकी बेटी ने भी ज्यादा पानी पी लिया था जिससे उसकी तबियत ज्यादा खराब थी। पुलिस ने बताया कि युवक चंदौली के बलुआ थानाक्षेत्र का निवासी है। पूछताछ के बाद ही घटना की असल वजह सामने आएगी।