
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज यानी शुक्रवार को गाजीपुर में पूर्व सैनिकों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि आज डिफेंस का कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में बन रहा है। ये सिर्फ डिफेंस कॉरिडोर नहीं होगा, ये उत्तर प्रदेश का पावर हाउस होगा।
जे.पी. नड्डा ने बताया कि विकास का मतलब HIRA है। इसका मतलब है कि Highway, Internet, Railways और Airways। उन्होंने ये भी कहा की गाजीपुर काफी बदल चुका है। पहले वाराणसी से गाजीपुर आने में घंटों लगते थे। अब सिर्फ डेढ़ घंटे में कोई भी वाराणसी से गाजीपुर आ सकता है।
फौजी के ताकतवर बनने से बढ़ती है देश की ताकत: नड्डा
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नड्डा ने कहा, “कौन प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई? ये संदेश है कि सीमा पर देश के जवान अकेले नहीं हैं, देश का प्रधानमंत्री और 130 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब फौजी ताकतवर बनता है तब देश ताकतवर बनता है और देश की सुरक्षा होती है।”
आज पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका-नड्डा
नड्डा ने कार्यक्रम में पाकिस्तान को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “आज पाकिस्तान अलग-थलग हो चुका है क्योंकि दुनिया को समझ आ गया है कि आतंकवाद की जननी कहां है। साथ ही दुनिया ये भी समझ चुकी है कि भारत ने किस तरह से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।” नड्डा ने गाजीपुर पहुंचने से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में CM योगी के साथ दर्शन भी किया।
Published on:
20 Jan 2023 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
