9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर

शहीद कर्नल की मां की आंख डबडबायी, कहा जम्मू कश्मीर में सेना को रोकना सही नहीं, पीएम मोदी क्या जानेंगे बच्चे खोने का दर्द

केन्द्र सरकार ने रमजान में सेना के ऑपरेशन पर लगायी है रोक, आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे कर्नल

Google source verification

रिपोर्ट:-आलोक त्रिपाठी
गाजीपुर. जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान आतंकवादियों पर सेना के ऑपरेशन को रोकने के निर्णय पर पीएम मोदी सरकर घिरती जा रही है। केन्द्र सरकार की इस नीति पर कोई राजनीति दल सवाल नहीं उठा रहा है बल्कि शहीद कर्नल की मां ने इस फैसले को गलता बताया है। शहीद कर्नल की मां ने कहा कि सेना को रोकना सही नहीं है। पीएम नरेन्द्र मोदी क्या जानेंगे बच्चे खोने का दर्द
यह भी पढ़े:-पुलिस की पिटाई से फट गया ऑटो रिक्शा चालक के कान का पर्दा, रोते हुए पिता का खून पोछती रही मासूम बेटी


शहीद कर्नल एमएन राय की मां शिव दुलारी देवी ने कहा कि जब सेना को ऑपरेशन करने से रोक दिया जायेगा तो आतंकवादियों को मनोबल बढ़ेगा। सेना पर आतंकवादी हमला करेंगे तो सेना के लोग चुप कैसे बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सरकार का यह निर्णय बहुत गलत है वह पीएम मोदी क्या जानेंगे बच्चे व परिवार को खोने का दर्द क्या होता है। अपने शहीद बेटे को याद करते हुए शिव दुलारी देवी कहती है कि वह भी तो आतंकवादियों को समझाने गये थे बदले में उन्हें शहादत उठानी पड़ी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ रात के अंधेरे में देखेंगे काशी का विकास, फ्लाईआवेहर हादसे में भी कर सकते हैं बड़ी कार्रवाई

पीएम मोदी पर भारी पड़ सकती है जम्मू कश्मीर की सियासत
पीएम नरेन्द्र सार्वजनिक मंच से कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते आये हैं लेकिन जब उनकी सरकार आयी तो कहानी कुछ और हो गयी। सेना ने शहादत उठाने के बाद भी दुनिया की जन्नत जम्मू कश्मीर को आतंकवादियों से मुक्त कराने के लिए ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया गया है जिसका बहुत लाभ मिल रहा है लेकिन पीएम मोदी ने जिस तरह से रमजान में आतंकवादियों के खिलाफ सेना के ऑपरेशन पर रोक लगायी है उससे पीएम मोदी सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है आखिकर किस राजीनीति के लिए जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के हाथ बांधे जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-कर्नाटक चुनाव परिणाम से इस सहयोगी दल की लगी लॉटरी, अब बीजेपी के लिए झटका देना हो जायेगा कठिन

आतंकवादियों को मुख्य धारा में लाने के लिए समझाने गये थे कर्नल एमएन राय
जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में सेना के कर्नल एमएन राय ने मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों को समझाने का प्रयास किया था लेकिन आतंकवादियों ने धोखे से कर्नल को शहीद कर दिया था। कर्नल की दिलेरी पर सरकार ने वीर सपूत को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया था
यह भी पढ़े:-फ्लाईओवर हादसे में बचे जीवित शकील ने बताया कैसे कटे सिर के बीच जिंदगी बचाने की लगाता रहा गुहार