गाजीपुर

Mukhtar Ansari: गैंगेस्टर मामले में गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी, 26 को आएगा फैसला

Mukhtar Ansari: कपिलदेव सिंह हत्याकांड और मीर हसन जानलेवा हमले के मामले में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस मामले में माफिया मुख्तार मुख्य अभियुक्त है।

less than 1 minute read
Oct 17, 2023
Ghazipur News

Mukhtar Ansari: गाजीपुर के करंडा थाने पर 2010 में दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई। करंडा के सुआपुर में हुई कपिलदेव सिंह की हत्या और मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र में मीरहसन पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस ने गैंगे चार्ट बनाया था। मुख्तार अंसारी पर दर्ज इस गैंगेस्टर एक्ट के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट में आज सुनवाई हुई। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता लियाकत अली के अनुसार कोर्ट में आज सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट अगली सुनवाई की तारीख 26 अक्टूबर को इस मामले में फैसला सुना सकता है। बता दें कि दोनों ही घटनाओं के मुख्य मामलों में मुख़्तार अंसारी दोषमुक्त हो चुका है।

14 साल पहले हुई थी हत्या

करंडा थानाक्षेत्र के सुआपुर गांव में 2009 में कपिलदेव सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में मुख़्तार अंसारी के ऊपर केस दर्ज हुआ था। वहीं पुलिस ने इस मामले में साल 2010 में करंडा थाने पर ही इस हत्या की साजिश रचने के आरोप पर मुख्तार के नाम गैंगे चार्ट दाखिल किया था जिसमें मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र में मीर हसन पर हुए जानलेवा हमले के मामले को भी शामिल किया गया था। तभी से इसपर सुनवाई चल रही है।


दोनों पक्षों की बहस हुई पूरी

इस मामले की सुनवाई एमपी/एमएलए कोर्ट गाजीपुर में चल रही थी। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता लियाकत अली ने इस संबंध में बताया कि आज दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने बहस के बाद इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 26 अक्टूबर तय की है। कोर्ट इसमें 26 तारीख को फैसला दे सकती है।

Published on:
17 Oct 2023 11:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर