23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mukhtar Ansari : गाजीपुर में माफिया मुख्तार की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क, इस टीम ने की कार्रवाई

Mukhtar Ansari : मुख्तार अंसारी को हाल ही में विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड और व्यापारी अजय रूंगटा मामले में गैंगस्टर एक्ट में 10 साल की सजा सुनाई गई है। वह पिछले 18 सालों से जेल में बदं है और इस समय उसे बांदा जेल में रखा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari : उत्तर प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों पर लगातार प्रदेश पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। उधर कई अन्य एजेंसियां भी इनके काले चिट्ठे खोलने में लगी है। इसी क्रम में माफिया मुख्तार अंसारी की गाजीपुर में मौजूद सवा करोड़ की कुल दो बेनामी संपत्ति को लखनऊ से आई आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई ने कुर्क कर लिया

कपूरपुर में संपत्ति की गई कुर्क

आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई गुरुवार को गाजीपुर में थी। यहां उसने मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। शहर कपूरपुर में मौजूद इस भूभाग को मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर लिया गया था।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई कार्रवाई

गुरुवार को दोपहर दो बजे के बाद स्थानीय जंगीपुर कोतवाली की पुलिस और आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई अधिकारी अभिषेक सहाय की अगुवाई में कपूरपुर पहुंची। यहाँ गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर लिया गया दो भूभाग क्रमशः 0.117 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर पर नोटिस चस्पा करवाई और उसके बाद मुनादी करवाई गई कि यह भूभाग कुर्क कर लिया गया है अतः इसकी खरीद और बिक्री गैरकानूनी मानी जाएगी। इस दौरान राजस्व टीम भी मौजूद रही।

चिह्नित हुई है 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति

मुख्तार अंसारी की अभी तक आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई ने 20 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति कुर्क की है। इस इकाई ने मुख्तार की गाजीपुर, मऊ, लखनऊ, वाराणसी में मिलाकर कुल 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति चिह्नित की है और जल्द ही सभी को कुर्क कर लिया जाएगा।