
मनोज सिन्हा मुख्तार अंसारी
गाजीपुर . 2019 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिये नामांकन का दौर खत्म होने के बाद अब पर्चों की जांच और नाम वापसी का दौर शुरू हो गया है। बनारस में जहां नरेन्द्र मोदी के खिलाफ तेज बहादुर यादव के नमांकन पर खतरा मंडरा रहा है। वहां मनोज सिन्हा की सीट गाजीपुर लोकसभा से बसपा विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के भतीजे ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब वह मनोज सिन्हा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेगा।
गाजीपुर लोकसभा से बीजेपी ने अपने वर्तमान सांसद और संचार व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को टिकट दिया है। उनका मुकाबला 15 बाद लोकसभा चुनाव में अंसारी परिवार से हो रहा है। 2004 में मुख्तार के बड़े भाई व पांच बार के विधायक रहे अफजाल अंसारी ने उन्हें बड़े अंतर से हराया था। इस बार फिर उनका मुकाबला अफजाल अंसारी परिवार से है।
इस बीच मुख्तार अंसारी के सबसे बड़े भतीजे शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने मनोज सिन्हा के खिलाफ अपना पर्चा वापस ले लिया। उन्होंने जिलाधिकारी के बालाजी के समक्ष अपना नाम वापस लिया। अब मनोज सिन्हा का सीधा मुकाबला गठबंधन के बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी से है। गाजीपुर लोकसभा सीट पर कुल 21 प्रत्याशियो ने पर्चा दाखिल किया था। इनमें से छह का नामांकन रद्द हो गया, जबकि शोएब अंसारी ने अपना नाम वापस ले लिया। इस लिहाज से अब सीट पर अफजाल अंसारी, मनोज सिन्हा और अजीत प्रताप कुशवाहा समेत कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।
By Alok Tripathi
Published on:
01 May 2019 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
