
Mukhtar Ansari Death
Mukhtar Ansari Death: बांदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना हो चुका है। शव के काफिले में परिवार से मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी और एक महिला है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि मुख्तार का शव देर रात गाजीपुर में पहुंचेगा, ऐसे में शनिवार की सुबह मुख्तार अंसारी के शव को दफनाया जाएगा। जब से मुख्तार अंसारी के मौत की सूचना मिली है यूसुफपुर मोहम्मदाबाद में सुरक्षा के खड़े इंतेजाम किए गए हैं।
पिता और मां के बगल में दफन होगा मुख्तार
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पैतृक कस्बा मुहम्मदाबाद में सन्नाटा पसरा है। शोक में शुक्रवार को कस्बे में दुकानें व बाजार बंद रहीं। मुख्तार अंसारी का शव देर रात तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। गुरुवार की रात जैसे ही मुख्तार की तबीयत बिगड़ने के बाद बांदा के मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली लोगों का हुजूम पैतृक आवास फाटक पर उमड़ पड़ा। मौत के बाद कई बार भीड़ उग्र भी हुई। कस्बे में चप्पे- चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई है। मौत के बाद लोग सरकार को कोस रहे हैं, लेकिन खुलकर नहीं बोल रहे हैं। मुख्तार अंसारी के परिवार की कब्रिस्तान काली बाग में मुख्तार की कब्र अपने पिता व मां के समीप होगी।
छोटा बेटा पढ़ेगा मौत का फातिहा
मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में है। उसे बाहर निकलने के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाला गया लेकिन रद्द हो गई इसलिए छोटा बेटा उमर अंसारी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहेगा। मुख्तार की बीवी भी फरार है। इसलिए उसके आने के आसार भी नहीं हैं।
Updated on:
29 Mar 2024 06:23 pm
Published on:
29 Mar 2024 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
