राजभर ने उसी सभा में दावा किया कि आजकल उनसे तकरीबन रोज ही गठबंधन पर बात करने के लिये समय मांगते हैं, पर वह टाल रहे हैं। वीडियो में वह अपने कार्यकर्ताओं से पूछते हैं कि आने वाले कल को इसी गाजीपुर में अगर बसपा से समझौता हो गया तो क्या हारोगे, समाजवदी पार्टी से समझौता हो गया तो क्या हार जाओगे। इस पर कार्यकर्ता भी कुछ देर चुप रहते हैं। फिर ओम प्रकाश राजभर खुद कहते हैं समाजवादी पार्टी से समझौता हुआ तो 100 सीट जितवाउंगा। यहां ये भी जोड़ते हैं कि कैसे बीजेपी ने 22 सीट कहकर आठ सीट दिया और उन्हें बहका दिया। वो कहते हैं कि अब उन्हें पता चल चुका है कि गठबंधन कैसे किया जाता है। इस दौरान वह गठबंधन की दशा में ज्यादा से ज्यादा सीट मांगने की बात भी करते हैं।