10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर में यूपी 100 कर रहा खुलेआम वसूली, डीएम ने जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश

गाजीपुर के नगसर थाना क्षेत्र के पास स्थित एक पुलिया के पास की है जहां यूपी 100 वसूली कर रही थी

2 min read
Google source verification
UP 100

यूपी पुलिस

गाजीपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट डायल 100 जो आम जनता को सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई थी। लेकिन डायल 100 यूपी पुलिस खुद इस भरोसे को बदनाम कर रही है। पिछली सपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृण करने व जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिये "डायल 100" की शुरुआत की थी। सरकार ने इस योजना के तहत प्रत्येक 15 किमी की दूरी पर गाड़ियां संचालित करवाईं थी, ताकि सूचना मिलने के 10 मिनिट बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाए। लेकिन ये सारे वादे हवा हवाई साबित तब हुआ जब "डायल 100" की गाड़ी खुलेआम वसूली करते नजर आया। यह घटना गाजीपुर के नगसर थाना क्षेत्र के पास स्थित एक पुलिया के पास की है। जहां यूपी 100 की पुलिस एक ट्रक ड्राइवर से पैसा वसूलते नजर आया। उसके पास ही यूपी 100 की गाड़ी भी खड़ी नजर आई। जब इस बारे में एसपी ग्रामीण चन्द्रप्रकाश शुक्ला से बात की गयी तो उनका कहना था कि ये मामला संज्ञान में आया है और जांच करके इसपर कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढें- स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से फलफूल रहे है कई फर्जी नर्सिंग होम

पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा के लिये यूपी 100 सेवा की शुरूआत की थी जिसके तहत 100 नम्बर डायल करने पर निर्धारित समय में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है और त्वरित कार्यवाही करती है। 100 नम्बर पर जो भी कॉल की जाती है वो सीधे लखनऊ के यूपी 100 के कण्ट्रोल रूम में जाती है और वहां से सम्बन्धित अधिकारी को शिकायत अग्रसारित हो जाती है। इसका लोगों को लाभ तो मिलना शुरू हुआ पर धीरे-धीरे ये व्यवस्था भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने लगी और यूपी 100 में तैनात पुलिसकर्मी वसूली में लग गये। ऐसा ही एक वसूली का मामला गाजीपुर के नगसर थाना क्षेत्र से आया जहां यूपी 100 में तैनात एक सिपाही का घूस लेते हुये वीडियो कैमरे में कैद हो गया।

इनपुट-गाजीपुर से आलोक त्रिपाठी की रिपोर्ट