4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपाई अब गीत गाकर गिनाएंगे योगी सरकार की विफलताएं, 2022 के लिये नई रणनीति

समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संभालेगा इसकी कमान गायकी और संगीत के जरिये जनता के मुद्दों पर सकार को घेरेंगे

less than 1 minute read
Google source verification
Samajwadi Party Cultural cell Kashinath Yadav

समाजवादी पार्टी सांस्कृृतिक प्रकोष्ठ काशीनाथ यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजीपुर. समाजवादी पार्टी अब गीत संगीत के जरिये भी भाजपा सरकार की पोल खोलेगी और उनके कारनामों को जनता के बीच ले जाएगी। इसके लिये सपा ने कमर कस ली है। यह जिम्मेदारी सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को दी गई है। 2022 के चुनाव को देखते हुए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ग्रामीण अंचलों में आंचलिक गीत संगीत के जरिये भाजपा सरकार की न सिर्फ पोल खोलेगी बल्कि इसके जरिये विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध प्रदशर्न भी करेगी।

समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव ने मीडिया से कहा है कि मौजूदा सरकार के द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। इसका नतीजा है कि चाहकर भी कोई व्यक्ति अपनी बात किसी से कह नहीं पा रहा है। मजबूर जनता की आवाज समाजवादी पार्टी बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से भाजपा सरकार के कारनामे उजागर करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन करेगी।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव को दूसरी बादर इस यह पद दिया गया है। इसके पहले वह सपा सरकार में विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं।

By Alok Tripathi